{"_id":"6385df7754c6820e93361ac8","slug":"poonch-fire-broke-out-in-a-three-storey-house-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ: मंडी में तीन मंजिला मकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ: मंडी में तीन मंजिला मकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Tue, 29 Nov 2022 04:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 29 Nov 2022 04:01 PM IST
सार
पुंछ में मंगलवार-सोमवार की रात एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इससे मकान में रखा सामान आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
Poonch
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में आग लगने की घटना सामने आई है। जिले की मंडी तहसील में मंगलवार-सोमवार की रात एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इससे मकान में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों और मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंडी तहसील के गांव आजमाबाद जालियां में पीरजादा खुरशीद अहमद के तीन मंजिले मकान में आग लग लगी। घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने का पता चलते ही आसपास के ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच गई। टीन और लकड़ी का मकान होने से मकान का भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन