फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Poonch Administration Not In Mood For Relexsetion in Lock Down

ग्रामीण क्षेत्रों में बीज एंव अन्य कृषि वस्तुओं को भेजने का क्रम किया शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Poonch Administration Not In Mood For Relexsetion in Lock Down
पुंछ।केन्द्र सरकार की तरफ से 20 अप्रेल के बाद लाकडाउन में कुछ ढिल देने के संकेत दिए थे परन्तू उसके साथ ही केन्द्र सरकार की तरफ से इस सिलसिले में राज्य एंव केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को निर्णय लेने की छूट दिए जाने के साथ ही जम्मू कश्मीर सरकार की तरफ से 2अप्रेल से लाकडाउन में ढिल देने के अंतिम फैसले लेने का अधिकार जिला मैजिस्ट्रेटों को दिए जाने के बाद अब जहां हर जिले में स्थानिय प्रशासन की तरफ से इस बारें में निर्णय लिया जाना है।वहीं पुंछ जिले में प्रशासन लाकडाउन में किसी प्रकार की अधिक ढील देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है।क्योंकि एक तो अभी तक प्रशासन की तरफ से इस सिलसिले में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को गांव से बाहर न आने देने का उपाय करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ही कृषि संबधित सुविधाएं देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों एंव मक्की के बीज और खाद की बिक्री के लिए होलसेल्रों को अनुमति देने के साथ ही हर गांव में किसानों को उनके जरूरत के मुताबिक बीज एंव अन्य वस्तूएं उपल्बध करने के भी निर्देश जारी किए हैं।लाकडाउन में ढील देने के बारे में पूछे जाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से भी कोई उचित जवाब नहीं दिया जा रहा है।वहीं प्रशासन की तरफ से नगर की तरफ आने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा व्योवस्था और कड़ी कर दी गई है।साथ ही जगह जगह रूकावटें भी खड़ी कर दी गई है।जिससे इस बात की आशंका हैकि जिले में कल से किसी प्रकार की कोई ढील नहीं दी जाएगी।बहुत अधिक हुआ तो सब्जी और किरयाना की दुकानें घंटे दो घंटे के लिए खोलने की अनुमति दी जाए।सूत्रों की माने तो प्रशासन किसी भी प्रकार का कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है क्योंकि अभी तक पुंछ जिला कोरोना वायरस के संक्रामण से पूरी तरह बचा हुआ है।ऐसे में किसी प्रकार की ढिल देने के बाद अगर कोई कोरोना संक्रामण का मामला निकल आता है तो उससे बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती है जिसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से आगे भी पहले की तरफ लाकडाउन और पाबंधियां जारी रखी जाए सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed