फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poltical news

जिला परिषद के चोथे चरण के लिए नैंका की तबसुम निसार ने गुपकार गठबंधन प्रत्याशी के तोर पर नामांकण किया

विज्ञापन
poltical news
पुंछ। जिला परिषद काउंसिल चुनाव के चौथे चरण के अंतिम दिन नंगाली साहब साईंबाबा ब्लॉक से नेकां और गुपकार गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर नेकां नेता पीर निसार हुसैन शाह की पुत्री तबस्सुम निसार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे क्षेत्र से कल तक गुपकार गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए यह नामांकन किसी झटके से कम नहीं है। या यूं कहा जाए कि नेकां और पीडीपी ने मिल कर नंगाली साहब र्साईंबाबा सीट से कांग्रेस को झटका दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद नेशनल कांफ्र्रेंस के पूर्व विधायक एवं प्रांतीय युवा प्रधान एजाज अहमद जान, पीर निसार हुसैन और पीडीपी के जिला महासचिव शमीम अहमद डार सहित नेकां समर्थकों के साथ तबस्सुम निसार गांव बांडी चेचियां हाई स्कूल पहुंचीं। जहां उन्होंने नेकां प्रत्याशी अपना नामांकन किया। इस अवसर पर चुनाव हेतु नेकां का टिकट दिए जाने के लिए डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का आभार प्रकट करते हुए तबस्सुम ने कहा कि हमारा गुपकार गठबंधन 370 और 35 ए को वापस लाने के लिए डीडीसी चुनाव में उतरा है। लोगों के उस सपने को पूरा करना है। इसलिए मैं चुनाव में उतरी हूं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को इसी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन किया था। जहां पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से अपने प्रत्याशी को गुपकार गठबंधन का साझा प्रत्याशी कहा जा रहा था, लेकिन आज अचानक नेकां और पीडीपी की तरफ से मिल कर नेकां प्रत्याशी का गुपकार गठबंधन का साझा प्रत्याशी बना दिया जाने से स्थित बदल गई है। क्योंकि जहां पहले इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी। वहीं अब मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। क्योंकि इस सीट में नेकां का अच्छा खासा वोट बैंक है। अगर पार्टी उसे समेटने में सफल हो जाती है तो कांग्रेस को उसका नुकसान हो सकता है। क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी के पिता पूर्व में नेकां में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed