{"_id":"5f8c7c658ebc3e9ba43c053f","slug":"police-poonch-news-jmu221080362","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कसा शिंकजा 5 वाहन सीज किए 45के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कसा शिंकजा 5 वाहन सीज किए 45के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। यातायात पुलिस ने रविवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों विशेष कर टाटा सूमो, मेटाडोर और दोपिहया वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए उनके खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 45 चालकों के चालान काटे। बिना कागजों के सड़कों पर दौड़ रहे पांच वाहनों को सीज कर थाने पहुंचा दिया।
यातायात पुलिस के इस अभियान से नियमों का उल्लंघन करने वालों मं अफरातफरी मच गई।। दोपहर को नगर के शंकर नगर चौराहे, नाखांवाले चौराहे, बस अड्डे के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा डीटीआई ट्रैफिक मोहम्मद अमीन की अगुवाई में एसओ सुरनकोट और एसओ मेंढर की देखरेख में विशेष नाका लगाया गया। इस दौरान यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों, तीन सवारों, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग करने वालों, तीव्र ध्वनि अथवा पटाखे छूटने वाले हार्न लगवाने वाले और बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे चालकों को रोककर उनके चालान काटने शुरू किए। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकोें के चालान काटने के साथ ही उन्हें नियमों का पालन करने का भी पाठ पढ़ाया। अभियान के बारे में डीटीआई का कहना था कि लोग यातायात नियमों का उचित पालन करें। इसलिए यह अभियान चलाया गया है। मैं लोगों खासकर माता पिता से आग्रह करता हूं कि वह छोटे बच्चों को स्कूटी आदि वाहन देकर घर से बाहर न निकलने दें। बिना लाइसेंस और हेलमेट के बिना तो बच्चों वाहन के साथ घर से बाहर बिल कुल न जाने दें। क्योंकि यह उनके बच्चों के भविष्य और जीवन की रक्षा की बात है।