{"_id":"6799478b8f397bac680e5e29","slug":"pargwal-parakram-pillar-will-continue-to-remind-us-of-the-bravery-of-the-soldiers-poonch-news-c-290-1-pgl1001-100753-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: परगवाल पराक्रम स्तंभ सैनिकों की बहादुरी दिलाता रहेगा याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: परगवाल पराक्रम स्तंभ सैनिकों की बहादुरी दिलाता रहेगा याद
Wed, 29 Jan 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
परगवाल पराक्रम स्तंभ का लोकार्पण करते सेना के अधिकारी। संवाद
- फोटो : pargwaal
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। 1971 के भारत-पाक युद्ध में चिनाब ब्रिगेड की ऐतिहासिक जीत की याद में और टाइगर डिवीजन के तत्वावधान में सेना की परगवाल बटालियन ने मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में परगवाल पराक्रम स्तंभ का लोकार्पण किया। इसके बाद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्मारक का उद्घाटन चिनाब ब्रिगेड के कमांडर ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, स्थानीय लोग और जवान मौजूद थे। कमांडर ने कहा की चिनाब ब्रिगेड के सैनिकों की बहादुरी का सम्मान करने वाला परगवाल पराक्रम स्तंभ उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा। यह स्तंभ राष्ट्रवाद की भावना का प्रतीक है। इसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों को गौरवशाली अतीत पर विचार करने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा, उन योद्धाओं को सलाम करता हूं, जिन्होंने देश की खातिर प्राण न्योछावर कर दिए। नागरिकों को उन बहादुर योद्धाओं पर गर्व है, जिन्होंने वीरता की अद्वितीय कहानियां लिखी। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सैनिकों ने अपने शौर्य और समर्पण से जो परंपरा स्थापित की है, वह अतुलनीय है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस मौके पर सेना के कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
कैप्शन 1
परगवाल पराक्रम स्तंभ का लोकार्पण करते सेना के अधिकारी
कैप्शन 2
परगवाल में लोगों को संवोधित करते सेना के कमांडर