{"_id":"63663d0c66dec256ad6b72f2","slug":"pakistani-mortar-shell-found-in-poonch-village-ajote-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ के अजोट गांव में खेत से मिला पाकिस्तानी मोर्टार, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ के अजोट गांव में खेत से मिला पाकिस्तानी मोर्टार, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट
Sat, 05 Nov 2022 04:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 04:08 PM IST
सार
पुंछ के गांव अजोते में शनिवार को खुदाई के दौरान एक पाकिस्तानी मोर्टार शेल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Mortar Shell
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव अजोट में एक घर के करीब खेतों में खोदाई के दौरान पाकिस्तानी मोर्टार शेल मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस और सेना ने शाम करीब सवा छह बजे मोर्टार शेल को विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब दस बजे नगर से पांच किलोमीटर दूर नियंत्रण रेखा से सटे गांव अजोट निवासी पवन आनंद खेत की चारदीवारी के लिए जेसीबी से खोदाई करा रहे थे। इस दौरान जमीन में दबा एक 120 एमएम का पाकिस्तानी मोर्टार शेल मिला।
विज्ञापन
इससे काम कर रहे लोगों सहित आसपास के लोग भी डर गए। सभी लोग काम छोड़ कर दूर चले गए। पवन आनंद ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने कई मोर्टार दागे थे।
विज्ञापन
जिनमें से यह जमीन में काफी अंदर तक धंस गया, जिसके बाद गोलाबारी थमने पर सेना की तरफ से इसकी काफी तलाश की गई, इसका कुछ पता नहीं लगा था। आज खोदाई में यह मिल गया।