फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Operation to remove landslide debris and snow from Mughal Road begins

Poonch News: मुगल रोड से भूस्खलन का मलबा और बर्फ हटाने का अभियान शुरू

Wed, 17 Apr 2024 05:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Wed, 17 Apr 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Operation to remove landslide debris and snow from Mughal Road begins
पुंछ। भारी बारिश और बर्फबारी के चलते पिछले तीन दिन से बंद ऐतिहासिक मुगल रोड पर यातायात बहाल करने के लिए मंगलवार को मुगल रोड अथॉरिटी की तरफ से जिले की तरफ से मुगल रोड पर कई स्थानों हुए भूस्खलन का मलबा और बर्फ को हटाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

मुगलरोड को वाहनों के चलने योग्य बनाकर इस पर फिर से यातायात बहाल किया जा सके। इस दौरान विभाग की तरफ से कई जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। मुगल रोड को खोलने के लिए चलाए जा रहे भूस्खलन के मलबे और बर्फ हटाने के अभियान निगरानी कर रहे हैं। मुगलरोड अथॉरिटी के इंजीनियर जूनियर ताहिर अब्दुल्ला का कहना है कि तीन दिन पहले बर्फबारी एवं बारिश के चलते जिला प्रशासन की तरफ से मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इस बीच जिले की तरफ से पोशाना लेकर पीर की गली तक कई स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ है और तीन से चार इंच तक बर्फ गिरी है। ऐसे में मौसम साफ होने के साथ ही हमने बड़ी मात्रा में मशीनों और कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। आशा है कि कल दोपहर तक मुगल रोड को वाहनों के चलने योग्य बना दिया जाएगा। परंतु मुगल रोड पर यातायात बहाल करने का निर्णय जिला प्रशासन की तरफ से लिया जाएगा। इसलिए हमारा लोगों को प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों का पालन करना चाहिए और जब प्रशासन की तरफ से मुगलरोड को खोला जाएतभी इस तरफ रुख किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed