{"_id":"67c36faa56a51ce3190bd672","slug":"operation-launched-to-search-for-missing-people-of-vehicle-that-fell-into-the-river-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103342-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुलस्त्य नदी में गिरे वाहन के लापता लोगों की तलाश में चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुलस्त्य नदी में गिरे वाहन के लापता लोगों की तलाश में चलाया अभियान
Sun, 02 Mar 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। तीन दिन पहले जिले के कलाई क्षेत्र में पुलस्त्य नदी में गिरे जाइलो वाहन के लापता लोगों के लिए शनिवार को दूसरे दिन पुलिस और एसडीआरएफ ने कलाई से लेकर पुंछ नगर तक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक महिला का शव गांव डींगला के पास नदी से बरामद किया गया।
मृतका की पहचान शाहीना अख्तर पत्नी करामत हुसैन निवासी गांव पतराडा जिला राजोरी के रूप में हुई है। शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर जरूरी प्रक्रिया के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। उधर देर शाम तक तलाशी अभियान जारी था। अभी तक एक नवजात सहित तीन लोगों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि पुंछ जिले के कलाई क्षेत्र में वीरवार देर रात को जाइलो वाहन पुलस्त्य नदी में जा गिरा था। इसमें दो बच्चों सहित 12 लोग सवार थे। इनमें से सात लोगों को उसी दिन पुलिस ने बचा लिया था। एक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया था।