{"_id":"65083646af16e678ea0a490e","slug":"narco-terror-two-accused-of-narco-terror-in-poonch-present-in-court-sia-gets-15-days-remand-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narco Terror: पुंछ में नार्को टेरर के दो आरोपी कोर्ट में पेश, एसआईए को मिली 15 दिन की रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narco Terror: पुंछ में नार्को टेरर के दो आरोपी कोर्ट में पेश, एसआईए को मिली 15 दिन की रिमांड
Mon, 18 Sep 2023 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 18 Sep 2023 05:06 PM IST
सार
एसआईए की टीम ने पुंछ में नार्को टेरर से जुड़े दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 15 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी लियाकत और जावेद नियंत्रण रेखा पर हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स के साथ घुसपैठ करते हुए दबोचे गए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ के पिछले कई महीनों से नार्को टेररिज्म से जुड़े मामलों की जांच राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कर रही है। सोमवार को एसआईए की एक टीम डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में पुंछ पहुंची। जहां पर टीम ने नार्को टेररिज्म से जुड़े दो आरोपियों लियाकत और जावेद निवासी करमाडा को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
अदालत में ले जाए जाने से पहले आरोपियों को पुंछ जिला जेल से निकलकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके स्वास्थ्य जांच करवाने के उपरांत उन्हें पुंछ न्यायालय में पेश किया गया। दोपहर बाद इन दोनों आरोपियों को न्यायाधीश की तरफ से 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 31 मई 2023 को पुंछ जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण क्षेत्र के करमाडा में नियंत्रण रेखा के उस पार से हथियारों गोला बारूद और ड्रग्स के साथ सुरक्षाबलों ने तीन स्थानीय आतंकियों को दबोचा था। इन में दो आरोपियों को आज कोर्ट ने 15 दिन की रिमांड पर भेजा है। अब ऐसा ही इनको लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। इस मामले में तीन और लोग भी एसआईए की रिमांड पर हैं।
विज्ञापन