{"_id":"68c1ecf8b5183d0fe70218ab","slug":"movement-of-people-and-vehicles-restricted-in-kalaban-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104668-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: कालाबन में लोगों, वाहनों की आवाजाही पर रोक \nएसडीएम ने डाला डेरा, जमीन धंसने और भूस्खलन पर प्रशासन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: कालाबन में लोगों, वाहनों की आवाजाही पर रोक एसडीएम ने डाला डेरा, जमीन धंसने और भूस्खलन पर प्रशासन की नजर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पांच दिनों से कालाबन में जमीन धंसने एवं भूस्खलन होने से पचास से अधिक घरों, मस्जिद एवं कब्रिस्तान के क्षतिग्रस्त होने के बाद सैंकड़ों परिवार सामान एवं माल मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर डेरा डाले हैं। इस बीच एसडीएम इमरान रशीद कटारिया ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम मंगलवार और बुधवार को रातभर डेरा डाले रहे और जमीन धंसने व भूस्खलन की स्थिति पर नजर रखी। इससे पहले वन एवं जलशक्ति मंत्री जावेद अहमद ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। पीड़ित परिवारों से बातचीत भी की थी। वहीं एसडीएम मेंढर इमरान रशीद कटारिया अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार रात से बुधवार रात तक कालाबान में डेरा डाले रहे। एसडीएम का कहना है कि कालाबन की स्थिति पर प्रशासन की पूरी नजर है। पांचवें दिन भी जमीन धंसने और भूस्खलन के कारण कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।