{"_id":"67a51957414b2190920c5a88","slug":"mobile-phone-returned-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103211-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: साइबर सेल ने 50 मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: साइबर सेल ने 50 मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए
Fri, 07 Feb 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
पुंछ पुलिस साइबर सेल के अधिकारी गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाते
पुंछ। साइबर सेल पुंछ ने वीरवार को जिले में पिछले चार महीनों के दौरान गुम या चोरी हुए 50 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए। इन स्मार्टफोन्स की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
इस अवसर पर पुंछ पुलिस थाने में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मोबाइल फोन धारकों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साइबर सेल प्रभारी एसआई अनिल सैनी ने की, जबकि डीएसपी ऑपरेशन एवं साइबर सेल प्रमुख एजाज अहमद मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी 50 लोगों को उनके फोन सौंपे गए। डीएसपी ऑपरेशन ने नागरिकों को अपने मोबाइल फोन संभालकर रखने की सलाह दी और कहा कि यदि फोन गलत हाथों में चला जाए, तो इससे न केवल मालिक बल्कि समाज और देश को भी नुकसान हो सकता है। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और साइबर सेल की इस पहल की सराहना की। संवाद