फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Mendhar police caught two bike thieves

Poonch News: मेंढर पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े, तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक कार बरामद

Sun, 02 Feb 2025 03:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sun, 02 Feb 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Mendhar police caught two bike thieves
पुंछ। उपजिला मेंढर में शनिवार को पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान समीर खान पुत्र मोहम्मद आजम खान निवासी गांव डराना तहसील मेंढर और इम्तियाज हुसैन पुत्र मोहम्मद ताज निवासी सलवा, वर्तमान में गोलद मेंढर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मेंढर पुलिस ने मेंढर कस्बे के संगला चौक पर विशेष नाका लगाया था। यहां सतर्क पुलिस कर्मियों ने वाहनों की गहन जांच शुरू की। अभियान के दौरान बिना पंजीकरण नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल चलाते हुए दो युवकों को रोका। दोनों के पास बाइक के दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोटरसाइकिल और कार चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल और एक कार बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed