फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   meeting

Poonch News: एसएसपी पुंछ ने सुरनकोट में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की

विज्ञापन
meeting
पुंछ जिले के सुरनाकोट में अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित करते एस एस पी पुंछ रोहति बसकोत्रा - फोटो : POONCH
पुंछ। एसएसपी रोहित बसकोत्रा ने रविवार को सुरनकोट में डीएसपी कार्यालय मेें अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में एसएसपी ने क्षेत्र में आपराधिक मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। संबंधित आईओ, ईओ के साथ जांच के तहत मामलों और पूछताछ की कार्रवाई पर चर्चा करते हुए कम से कम समय में लंबित मामलों और योग्यता के आधार पर पूछताछ को अंतिम रूप देने के लिए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

संबंधित प्रादेशिक अधिकारी, एसएचओ को भी लापता व्यक्तियों का पता लगाने, फरार लोगों को पकड़ने और बुरे चरित्रों, हिस्ट्रीशीटरों, तस्करों आदि की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सभी प्रयास करने का निर्देश दिया। आम जनता का विश्वास हासिल करने और ऐसे प्रत्येक मुद्दे पर ध्यान देने के लिए जो कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर असर डालता है, उस पर संजीदगी से काम करने, गश्त और यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर चालान करने का काम को तेज करने एवं समाज को नशे के खतरे से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश देने के साथ ही युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए। इसके लिए भी काम करने का अधिकारियों से आग्रह किया। बैठक में तनवीर अहमद जिलानी डीएसपी और इंस्पेक्टर राजवीर सिंह एसएचओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed