{"_id":"6185838b8f141a36b96d8a62","slug":"meeting-poonch-news-jmu2472483196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्दियों की तैयारियों पर की चर्चा,दिए जरूरी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्दियों की तैयारियों पर की चर्चा,दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत ने शुक्रवार को जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्दी को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा करी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सर्दी में बिजली, पानी, राशन, रसोई गैस, दवा सहित सभी जरूरी वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रखने और आने वाले दिनों में होने वाली बर्फबारी के बाद सभी क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क बहाल कराने की अभी से तैयारियां की जाएं।
उपायुक्त ने लोगों के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हफ्ते में 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूप को स्थापित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सीमा सड़क संगठन, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं जनवितरण विभाग सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने भाग लिया।