फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   meeting

उपराज्यपाल पुंछ पहुंचे, कई मांगों का किया निपटारा

विज्ञापन
meeting
पुंछ में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू।
पुंछ। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को अपने पहले दौरे पर पुंछ पहुंचे। हवाई अड्डे पर उपायुक्त राहुल यादव की अगुवाई में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह डाक बंगला पहुंचे। जहां बीडीसी चेयरमैनों एवं सरपंचों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की और उनकी मांगें एवं समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने, गांव का विकास कराने, नियंत्रण रेखा पर होने वाली गोलाबारी से लोगों को पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और पीएचई, बिजली और पंचायत विभाग के अस्थायी कर्मियों को स्थायी कराने की मांग की। उपराज्यपाल ने कुछ मांगों का मौके पर ही निपटारा करते हुए जिला प्रशासन को आदेश दिए, जबकि अन्य मांगों को जल्दी पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने धार्मिक संगठन सनातन धर्मसभा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और इस्लामिया कमेटियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन ने उपराज्यपाल से 1 अगस्त से होने वाली श्री बूढ़ा अमरनाथ की छड़ी यात्रा में आने का निमंत्रण देते हुए छड़ी यात्रा को आयोजित कराने की मांग की। उपराज्यपाल ने राजनीतिकदलों के प्रतिनिधि मंडलों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकातों के बाद उपराज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा करने और सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल के साथ मुख्य सचिव, डीजीपी, आईजीपी जम्मू भी मौजूद रहे। उधर उपराज्यपाल के पहले दौरे पर उनसे मुलाकात करते वाले प्रतिनिधि मंडलों में शामिल लोगों ने आशा व्यक्ति की कि राज्यपाल के इस दौरे के बाद जिले में विकास कार्यों में तेजी आएगी। क्योंकि उपराज्यपाल की बातों से हमें अंदाजा लगा है कि वह विकास को प्राथमिकता देने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed