फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Martyr body will reach today

Poonch News: सुबह साढ़े नौ बजे पुंछ पहुंचेगा बलिदानी का पार्थिव शरीर

विज्ञापन
Martyr body will reach today
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सेना की उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ देंगे श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। राजोरी के कालाकोट के बाजीमाल में आतंकियों से लोहा लेते बलिदान हुए पुंछ के सपूत हवलदार अब्दुल मजीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को करीब 40 घंटों के बाद सुबह साढ़े नौ बजे सेना के हेलिकॉप्टर से पुंछ नगर स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। यहां 10 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और सेना की उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ मुख्यालय की अगुवाई में शहीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को घर लाया जाएगा।


पुंछ के नियंत्रण रेखा स्थित गांव अजोट निवासी शहीद हवलदार अब्दुल मजीद (33) पुत्र मोहम्मद रशीद सेना की 9 पैरा कमांडो रेजिमेंट में तैनात थे। वह वर्ष 2010 में सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री रेजिमेंट में भर्ती हुए, जहां से दो वर्ष बाद उनका चयन पैरा कमांडों के लिए हो गया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कई अभियानों ने भाग लिया। अब्दुल का भाई मोहम्मद सलीम सउदी अरब में नौकरी करता है। बड़ा बेटा साहिल दूसरी कक्षा में पढ़ता है, छोटा बेटा राहिल पहली कक्षा का छात्र है और बेटी महिरा नर्सरी में पढ़ती है। मजीद की चार बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed