फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Listened to the problems of citizens living on the border, discussed security

Poonch News: सीमा पर रहने वाले नागरिकों की समस्याएं सुनीं, सुरक्षा पर चर्चा

Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Listened to the problems of citizens living on the border, discussed security
एसएसपी पुंछ ने गांव सुआनार सलोत्री में पीसीपीजी बैठक की
विज्ञापन

पुंछ। एसएसपी शफकत हुसैन ने रविवार को डीएसपी ऑपरेशन अहजाज अहमद और एसएचओ पुंछ इंस्पेक्टर रशीद अहमद के साथ भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांव सुआनार सलोत्री का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस सामुदायिक भागीदारी समूह (पीसीपीजी) की बैठक आयोजित की। बैठक में स्थानीय निवासियों से उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर चर्चा की गई। बैठक में सीमा पर रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा के साथ-साथ जनता से सतर्क रहने और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के प्रयासों की सराहना की। एसएसपी पुंछ ने नागरिकों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि पुंछ पुलिस, समुदाय के साथ मिलकर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed