फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Leopard attacked

Poonch News: गांव मंधार में तेंदुए ने हमला कर 14 भेड़-बकरियों को मार डाला

विज्ञापन
Leopard attacked
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित गांव मंधार में सोमवार सुबह तेंदुए के हमले में 14 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंधार निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र मोहम्मद शरीफ ने बताया कि घर के करीब स्थित पशुओं के बाड़े में तेंदुआ घुस आया और 14 भेड़ व बकरियों को अपना शिकार बना डाला। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को डर है कि तेंदुआ किसी ग्रामीण पर हमला न कर दे। लोगों ने वाइल्ड लाइफ विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। मोहम्मद हनीफ ने कहा कि भेड़-बकरियों से परिवार का गुजर बसर चलता था। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि आर्थिक सहायता की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed