फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   lady death in sunderbani

Poonch News: सुंदरबनी में करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
lady death in sunderbani
सुंदरबनी। गांव सोदरा में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीक्षा शर्मा (35) पत्नी विकास शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीक्षा शर्मा के घर की छत की टीन तेज बारिश और हवा के कारण ऊपर उठ गई थी। वह उसे नीचे बैठाने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान टीन के पास से गुजर रही तार से उसे करंट लग गया। उसे उप जिला सुंदरबनी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पति सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल कश्मीर घाटी में तैनात हैं। दीक्षा शर्मा अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है।
विज्ञापन

हादसे की यह खबर मिलते ही घाटी में तैनात दीक्षा शर्मा के पति हवाई जहाज के माध्यम से जम्मू और उसके बाद सुंदरबनी स्थित अपने घर पहुंचे। यहां शाम को दीक्षा शर्मा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोगों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष है। उन्होंने कहा कि तारें अव्यवस्थित तरीके से लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed