{"_id":"6009cc6b8ebc3e340e659d7c","slug":"karate-sport-news-in-poonchh-poonch-news-jmu2274542182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सम्मन हुई 23वीं स्टेट तायकवंडो चैम्पियनशिप में छाए पुंछ के खिलाड़ी 16 स्वर्ण,14रजत और 14कांस्य पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में सम्मन हुई 23वीं स्टेट तायकवंडो चैम्पियनशिप में छाए पुंछ के खिलाड़ी 16 स्वर्ण,14रजत और 14कांस्य पदक जीते
जम्मू में सम्मपन हुई स्टेट तायकवंडो चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को पदक देते मुख्य आतिथी और ?
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। जम्मू के इंडोर स्पोर्ट कांपलेक्स में वीरवार को संपन्न हुई तीन दिवसीय 23 वीं जम्मू-कश्मीर यूटी स्टेट चैंपियनशिप में पुंछ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लड़कों एवं लड़कियों की विभिन्न श्रेणियों में अपना लोहा मनवाते हुए प्रशिक्षण राजिन्दर सिंह के मार्गदर्शन में 16 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक के चेहरे खुशी के खिल उठे। बच्चों की इस सफलता के लिए उनके अभिभावकों ने राजिंदर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए इस जीत का सेहरा उन्हीं के सिर बांधा है। जम्मू-कश्मीर ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से जम्मू के भगवती नगर स्थित इंडोर कांप्लेक्स में 19 से 21 जनवरी तक स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया। इसमें पुंछ के 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 46 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए हैं। खिलाड़ियों के प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किए जाने पर प्रशिक्षक राजिंदर सिंह नेे खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुंछ के खिलाड़ी नियंत्रण रेखा पर बसे क्षेत्र में सुविधाओं के अभाव में अभ्यास करते हुए प्रदेश स्तर पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया है जो सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।