फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

सरकार जो भी आदेश देगी, उस पर अमल को सेना तैयार: द्विवेदी

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, सरकार जो भी आदेश करेगी उस पर अमल करना सेना का कर्तव्य है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पीओजेके को लेकर हालिया बयान के संदर्भ में द्विवेदी ने कहा, जो आदेश मिलेगा सेना उसके लिए तैयार है। मंगलवार को पुंछ में 75वें पुंछ लिंक अप दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे द्विवेदी ने कहा, रक्षा मंत्री ने पीओजेके को लेकर जो बयान दिया है, उसमें कुछ नया नहीं है। यह बयान उस प्रस्ताव के अनुरूप है, जिसे भारतीय संसद बहुमत से पारित कर चुकी है।
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच मतभेद और उसे लेकर उठाए जाने वाले कदमों के बारे में उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, जून एवं जुलाई में कोर कमांडर स्तर की 16 बैठकें हुईं। सितंबर में हुई बैठक में दोनाें डिवीजनल कमांडरों ने पीपी 15 के मुद्दे को सुलझा लिया। तैनाती कम करने और सैन्य वापसी को लेकर दो मुद्दे अभी भी बाकी हैं। डेपसांग और डेमचोक के मुद्दे सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच होने वाली 17वीं कमांडर स्तरीय बैठक की तिथी निर्धारित हो चुकी है। उम्मीद है दोनों पक्ष संजीदगी से इन मुद्दों को आपसी सहमति से हल कर लेंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा के उस पार से नशीली वस्तुओं को भेजे जाने पर जीओसी इन सी ने कहा, बड़े-बड़े हथियार भेजने से भी मंसूबे पूरे नहीं। यूएन और ओआईसी में कश्मीर का मुद्दा उठाने से कुछ नहीं बना, तो उस पर से भारी मात्रा में नशीली वस्तुओं को भेजा जाने लगा। पिछले वर्ष जून में बारामुला में 45 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी गई। इसके साथ हथियार भी थे। उसी प्रकार हर क्षेत्र में हम नियंत्रण रेखा पर सीमा पर बड़ी मात्रा में नशीली वस्तुएं पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed