फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: भाजपा, भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
jammu kashmir news
सुंदरबनी। भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने जम्मू-पुंछ हाईवे सुंदरबनी चौक पर सीएम उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका। वे नायब तहसीलदार (एनटी) के पद के लिए उर्दू को अनिवार्य विषय बनाने के जम्मू-कश्मीर सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष युवराज सिंह, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रजत सिंह, भाजयुमो मंडल प्रधान रणदीप सिंह, भाजयुमो मंडल प्रधान कांगड़ी अरुण उप्पल ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सुंदरबनी शहर और जम्मू-पुंछ हाईवे के मुख्य चौक पर एकत्र हुए और गैर-उर्दू उम्मीदवारों के साथ भेदभाव के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने उर्दू को जम्मू संभाग के योग्य उम्मीदवारों को बाहर करने का जानबूझकर किया गया प्रयास बताया। कहा कि इस तरह का क्षेत्रीय भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड, एलजी और सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed