{"_id":"685706a2349a567efd038d96","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-273-1-now1001-101256-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: नौशेरा में पूर्व बीडीसी सदस्य 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: नौशेरा में पूर्व बीडीसी सदस्य 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा। पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ पूर्व बीडीसी सदस्य और पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस चौकी लंबेड़ी की टीम ने राधा स्वामी आश्रम के पास बगनोटी में नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन को रोका जो लंबेड़ी से बगनोटी की ओर जा रहा था। पुलिस नाका देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान विकास कुमार शर्मा निवासी थिल हकीमा, राजल बी, तहसील नौशेरा के रूप में बताई है। आरोपी बीडीसी सदस्य और सरपंच भी रह चुका है। उसके पास से करीब 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस स्टेशन नौशेरा में मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें, आरोपी विकास शर्मा ने वर्ष 2019 में बीडीसी सदस्य के रूप में कार्य किया और 8 महीने (सितंबर 2019 से अप्रैल 2020 तक) अध्यक्ष पद पर रहे। बाद में उन्हें अप्रैल, 2020 के महीने में स्थानीय सरपंचों और पंचों द्वारा पारित अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटा दिया गया था। उन्होंने 2019 के दौरान 10 महीने की अवधि के लिए सरपंच का पद भी संभाला।