फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

भगवान को पहचानने के लिए दिव्य दृष्टि चाहिए : सुचेतानंद

विज्ञापन
jammu kashmir news
सत्संग सुनती संगत। - फोटो : nowshera news
नौशेरा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से लीकी, बेटीपटन में भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वामी सुचेतानंद ने बताया कि शिशुपाल भगवान श्रीकृष्ण को पहचान नहीं पाया। केवल शिशुपाल ही नहीं बल्कि उस समय के अनेकों राजा भी भगवान श्रीकृष्ण को पहचान नहीं पाये। यदि आज भगवान हमारे सामने आ जाते हैं तो हम भगवान को पहचान लेंगे। हमारे पास भगवान को पहचानने का क्या आधार होगा, क्या उनकी बाहरी वेशभूषा? यदि हम ऐसा सोचते हैं तो इसका मतलब अभी तक हमने अपने धार्मिक ग्रंथों का सही ढंग से अध्ययन ही नहीं किया। बाहरी वेश भूषा तो कोई भी धारण कर सकता है।
इसलिए भगवान को पहचानने के लिए आवश्यकता है उस दिव्य दृष्टि की जो दिव्य दृष्टि भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध के मैदान में अर्जुन को प्रदान की थी। स्वामी जी ने बताया कि भक्त प्रह्लाद के जीवन में अनेकों ही संकट आए लेकिन वह अपने भक्ति पथ से विचलित नहीं हुए, क्योंकि उनका अपने श्री हरि पर अपने नारायण पर पूर्ण विश्वास था।
विज्ञापन

यदि हम भी चाहते हैं कि हमारा भी विश्वास भक्त प्रह्लाद की भांति हो तो हमें भी आवश्यकता है उस ईश्वर को जानने की। भक्त प्रह्लाद के भीतर जो अद्भुत भक्ति बल था उसके पीछे कहीं न कहीं उनकी मां द्वारा दिए गए संस्कार थे। जिसने उन्हें महान भक्त बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed