{"_id":"67b6399778e95dc468044eac","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-273-1-now1001-101062-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: नौशेरा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: नौशेरा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी
विज्ञापन
नौशेरा। उपजिला अस्पताल में पिछले कई वर्षों से बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन और स्टाफ नर्स के तीन पद पिछले 4-5 वर्षों से खाली हैं। डॉक्टरों की कमी से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नौशेरा एलओसी क्षेत्र से सटे क्षेत्र भवानी शेर, मकड़ी, कलसिया, खंबा, झांगड़, लाम, लडोका, पुखरनी, मानपुर, भजनोआ, सेरी, कलाल आदि क्षेत्रों से मरीज नौशेरा अस्पताल में पहुचते हैं। डॉक्टर न होने से उन्हें जीएमसी राजोरी या फिर मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया जाता है।
स्थानीय निवासी पंडित नरेंद्र शर्मा, राम गोपाल व अन्य ने कहा कि पांच वर्ष पहले नौशेरा अस्पताल में रोजाना सर्जरी होती थी। अब सप्ताह में मात्र एक दिन राजोरी या फिर कालाकोट से बेहोशी का डाॅक्टर बुलाकर सर्जरी की जाती है। लोगों के मुताबिक डॉक्टरों की कमी के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन आश्वासन के बिना कुछ नहीं मिला। उन्होंने डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में बीएमओ नौशेरा डाॅ. इकबाल मालिक ने बताया कि उप जिला अस्पताल में डाॅक्टर व स्टाफ की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। जल्द ही भर्ती होने की उम्मीद है।