{"_id":"67c0c3b35aefd1ed3d009129","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-272-1-raj1001-104005-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पीडीपी ने वादा खिलाफी पर सरकार की आलोचना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पीडीपी ने वादा खिलाफी पर सरकार की आलोचना की
विज्ञापन
राजोरी। पीडीपी के जिला संयुक्त सचिव फारूक इंकलाबी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कड़ी आलोचना की है। इंकलाबी ने कहा कि चुनाव के दौरान उमर अब्दुल्ला ने जनता से मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद लोगों से लाखों रुपये बिजली बिल वसूले जा रहे हैं।
इंकलाबी ने आगे कहा कि सरकार न केवल जनता से अतिरिक्त बिजली बिल वसूल रही है, बल्कि अभी भी कई दूरदराज के इलाके हैं, जहां लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में लोग बिजली के खंभों की जगह पेड़ों और तारों की जगह टोकरियों का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।
फारूक इंकलाबी ने यह भी मांग की कि रमजान के महीने में सरकार लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराए, ताकि रोजेदारों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में बिजली की कमी से लोगों को काफी परेशानी होती है और सरकार को इस समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।