{"_id":"69ab24d6d45a863b00015f2f","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105589-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ जिले के तीन युवाओं ने यूपीएसी परीक्षा में लहराया विजय का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ जिले के तीन युवाओं ने यूपीएसी परीक्षा में लहराया विजय का परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा यूपीएससी के शुक्रवार को घोषित परिणामों में पुंछ के तीन युवाओं ने विजय का परचम लहराया। इनमें पुंछ नगर निवासी आकाश जग्गी ने 747वां, मेंढर निवासी कोह ए सफा ने 763वां और लोरन निवासी मोहम्मद एजाज ने 869वां रैंक प्राप्त किया। इससे न सिर्फ इन तीनों युवाओं के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है बल्कि इनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उनको और उनके परिवारों को बधाइयां दे रहे हैं।
यूपीएससी परीक्षा में 747वां रैंक प्राप्त करने वाले आकाश जग्गी पुंछ नगर के मोहल्ला खोड़ीनाड़ निवासी सेवानिवृत प्रिंसीपल दलीप जग्गी के पुत्र हैं. आकाश जग्गी इससे पहले जम्मू कश्मीर प्रशासनिक परीक्षा भी पास कर चुके हैं। वह मेंढर उपजिले में बतौर चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। आकाश जग्गी के परिजनों और रिश्तेदारों का कहना है कि हम आज बहुत खुश हैं। हमें इस बात का विश्वास था कि आकाश यूपीएससी परीक्षा अच्छे अंकों से पास करेंगे और उन्होंने वह कर दिखाया।
763वां रैंक पाने वाली डॉ. कोह ए सफा मेंढर की प्रिंसिपल और सेशन जज महमूद चौधरी की बेटी हैं। डॉ. कोह ए सफा की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि डॉ. कोह ए सफा ने क्षेत्र के युवाओं लिए एक शानदार मिसाल कायम की है। कड़ी मेहनत, लगन और पक्के इरादे से सफलता प्राप्त करने से कोई भी रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन
869वां रैंक प्राप्त करने वाले मोहम्मद एजाज उल रहमान तांत्रे जिले की मंडी तहसील के लोरन निवासी पुंछ हवेली विधानसभा के पूर्व पीडीपी विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे के पुत्र हैं। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास कर चुके हैं। वर्तमान में वह रियासी में औद्योगिक इकाई में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनके पिता शाह मोहम्मद तांत्रे ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि लोगों की दुआएं और बच्चे की कुछ कर दिखाने की जिद ने उसे आज यह सफलता दिलाई है। इसमे परिवार के साथ पैत्रिक गांव लोरन और पुंछ जिले का मान बढ़ा है। एजाज हमेशा से ही पढ़ने में होशियार और मेहनती थे। इसके चलते उन्होंने हर परीक्षा बड़े ही शानदार तरीके से पास की है। अब वह लोगों की सेवा भी पूरी लगन से करेंगे। ऐसी मुझे ऐसी आशा है।