{"_id":"6990e50e3191de7b230b6362","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105493-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: सुरनकोट के विधायक ने आतंकवाद पीड़ित रहे गांव लोअर मड़ा हिलकाका के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: सुरनकोट के विधायक ने आतंकवाद पीड़ित रहे गांव लोअर मड़ा हिलकाका के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया
Sun, 15 Feb 2026 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
पुंछ जिले का गांव लोअर मड़ा जो तीन दशको तक आतंकियो का गढ था और विकास से वंचित था अब वहां दिखाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढे आठ करोड़ में बनेगी पांच किलो मीटर लंबी सड़क
पुंछ। जिले की सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने शनिवार को दशकों तक आतंकवाद पीड़ित रहे पीर पंजाल के पहाड़ों में बसे दूरदराज के गांव लोअर मड़ा हिलकाका के लिए सीआरएफ योजना में सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस उपलक्ष्य में लोअर मड़ा गांव के बाहर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इम्तियाज मीर ने की जबकि विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम इसके मुख्य अतिथि रहे और फीता काट कर सड़क निर्माण के लिए कटाई का काम शुरू करवाया। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के पूर्व नंबरदार जाकिर हुसैन, गुलाम हसन और मोहम्मद आजम का कहना है कि आतंकवाद के दोर में यह क्षेत्र विदेशी आतंकियों का गढ़ था। इसके चलते हमारे कई साथियों ने अपना बलिदान देते हुए सेना एंव पुलिस का सहयोग कर 2002 में इस क्षेत्र को आतंकवाद से मुक्त कराया लेकिन उसके बाद भी दो दशकों से अधिक समय बाद आज हमारी सड़क की मांग पर काम शुरू किया गया है। जिसके लिए हम क्षेत्र के विधायक का धन्यवाद अदा करते हैं।