फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई जगहों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने से मार्ग बंद रहे

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ में बारिश से सड़क पर गिरे पेड़ को काटती एसडीआरएफ की टम।  - फोटो : punch news
पुंछ। जिले में मंगलवार देर रात से बुधवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी। इससे घरों, आश्रम और मस्जिदों में पानी और मलबा घुस गया। इसके अलावा कई स्थानों पर पहाड़ों से मिट्टी और पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी सड़क मार्ग बंद रहा। इससे लोगों को भारी नुकसान के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से नगर के मोहल्ला काजी मोड़ा वार्ड एक और वार्ड दो एवं तीन में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया। इसके चलते कई घरों में बारिश का पानी और मलबा घुस गया। इससे सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला काजी मोड़ा स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम ब्यास और उसके करीब स्थित मसजिद में नाले का पानी एवं मलबा घुस जाने से भारी नुकसान हुआ है। इसी मोहल्ले में कृषि विज्ञान केंद्र के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बंद हो गया। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी आंशिक क्षति पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने इंस्पेक्टर मकसूद अहमद की अगुवाई में कड़े प्रयासो से पेड़ को काट कर कार को बाहर निकाला और सड़क मार्ग को बहाल किया। उधर बारिश से पुंछ मंडी मार्ग पर कई स्थानों पर पहाड़ों से मिट्टी और पत्थर गिरे, जिन्हें जेसीबी मशीनों की मदद से साफ किया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपजिला मेंढर में भी बारिश और बाढ़ से कई क्षेत्रों में सड़कों, पुलियों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच डीसी पुंछ विकास कुंडल ने एसीआर मोहम्मद सैय्यद के साथ नगर के बारिश एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका को बंद नालों को खोलने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों को तहसीलदार की अगुवाई में नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed