फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: गोलाबारी में जान गंवाने वाली महिला के परिवार से मिले एसएसपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने रविवार को जिले के उपजिला मेंढर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव मनकोट में पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाली बलविंदर कौर पत्नी काला सिंह के परिवार से मुलाकात की। एसएसपी ने पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की और अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने शोक संतप्त परिवार को पुलिस विभाग और नागरिक प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने दोहराया कि पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और यह सुनिश्चित करेगा कि आवश्यक सहायता तुरंत प्रदान की जाए। इस अवसर पर मनकोट के स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत करते हुए लोगों को सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु दिखने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। इस अवसर पर उनके साथ एसडीपीओ मेंढर, एसएचओ पुलिस स्टेशन मेंढर और प्रभारी पुलिस पोस्ट मनकोट भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed