{"_id":"682104cafe5230e68004ca17","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103851-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मियां अल्ताफ पहुंचे पुंछ, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मियां अल्ताफ पहुंचे पुंछ, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों का हाल जाना
विज्ञापन
पुंछ। संघर्ष विराम की घोषणा के 24 घंटे के भीतर अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र के नेकां सांसद मियां अल्ताफ ने रविवार दोपहर बाद पुंछ का दौरा किया। उन्होंने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। उसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए अमरजीत सिंह, अमरीक सिंह और रंजीत सिंह के घर पहुंच कर उनके परिवार से मुुलाकात की और शोक प्रकट किया। इस दौरान सांसद मदरसा जिया उल उलूम भी गए। यहां एक मौलवी एवं धार्मिक शिक्षक मोहम्मद इकबाल की गोला लगने से मौत हुई थी।
इस दौरान सांसद ने पाकिस्तानी गोलाबारी से पुंछ नगर में हुए नुकसान का भी जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पांच दिनों तक दोनों मुल्कों में जो जंग हुई है, उसका सबसे अधिक जान माल का नुकसान पुंछ नगर में हुआ है। हम कल दोनों मुल्कों के बीच हुए संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही हम मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से आग्रह करते हैं कि वह दो तीन दिनों के लिए पुंछ आएं और गोलाबारी पीड़ितों के नुकसान के लिए मुआवजा और एसआरओ 43 के अंतर्गत मृतकों के आश्रितों को नौकरी दें।
साथ ही गोलाबारी से हुए नुकसान का पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। मियां अल्ताफ के साथ सुरनकोट नेकां विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम, पूर्व एमएचसी जहांगीर हुसैन मीर, नेकां जिला अध्यक्ष बाग हुसैन राठौर, युवा प्रधान शफीक हुसैन बाबा, राजू ठाकुर, दिलबाग सिंह और जब्बार अहमद भी थे।