{"_id":"67df13087f8816c51f0e682b","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103471-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: ओरेंज क्लब ने ब्लू क्लब को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: ओरेंज क्लब ने ब्लू क्लब को 3-2 से हराया
विज्ञापन
पुंछ। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से शनिवार को पुंछ नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के एस्टोटर्फ मैदान में जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच में ओरेंज क्लब ने ब्लू क्लब को 3-2 से हराया।
तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता में जिले की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें लड़कों की पांच और लड़कियों की तीन टीमें शामिल हैं। शनिवार दोपहर को प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मूल राज़ उत्तम और विजय कुमार ने की। जिला विकास उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत वक्ताओं ने नशा मुक्त भारत अभियान और युवाओं में बढ़ रही नशे की लत के दुष्परिणामों पर अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता में लड़कियों का पहला मैच वर्ल्ड वाटर डे को समर्पित किया गया। इस मैच में ओरेंज क्लब ने ब्लू क्लब पुंछ को 3-2 गोल से हराया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद बट्ट, डीएसपी हेडक्वार्टर पुंछ नीरज शर्मा और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर जलशक्ति राजीव घई, एएई शौकत बज्जर बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।