फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ में शेरे कश्मीर पुल से टकराईं कैंटर मेटाडोर, 14 यात्री घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। नगर के बाहर शनिवार सुबह यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार कैंटर मेटाडोर पुलस्त्य नदी पर बने शेरे कश्मीर पुल की रेलिंग से जा टकराई। हादसा चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। इसमें 14 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां मामूली रूप से घायल सात लोगों को मरहम पट्टी के उपरांत घर भेज दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायत सात यात्रियों का उपचार जारी है।अस्पताल में भर्ती सात घायलों की पहचान फ़रीद अहमद (20) पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला, नसीम अख्तर (36) पत्नी मोहम्मद तौइब, मरियम (18) पुत्री नजीर अहमद, बाबू खान (55) पुत्र मांडैया, शगुफ्ता कौसर (30) पत्नी आसिफ अली, आइज़ा बुखारी (16) पुत्री आसिफ अली और 59 वर्षीय मंज़ूर अहमद सभी निवासी गांव शहींदरा पुंछ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुंछ जिले के गांव शहींदरा से कैंटर मेटाडोर (जेके12-1451) पुंछ नगर आ रही थी। जैसे ही यह गाड़ी कनूईयां गांव की तरफ से पुलस्त्य नदी पर बने पुल पर पहुंची तो अचानक पुल की रेलिंग से टकरा गई। इससे उसके शीशे टूट गए और 14 लोग घायल हो गए। इस हादसे के तत्काल बाद पुल पर तैनात पुलिस एवं वहां से गुजर रहे वाहनों में सवार घायलों को राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वाहन में सवार घायल मंजूर अहमद का कहना है कि गाड़ी की रफ्तार काफी थी।जिसके कारण हादसा हुआ है जबकि वाहन चालक के अनुसार पुल पर चढ़ते ही स्टेयरिंग लाॅक हो गया, जिससे गाड़ी पुल से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऊपर वाले का शुक्र है जो गाड़ी रेलिंग से टकराकर रुक गई। अगर नदी में गिर जाती तो एक भी यात्री जिंदा नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed