{"_id":"67cb4ef2f9e62b2ac00744e0","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103380-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ के व्यापारी बजट से नाखुश कहा-वादे पूरे नहीं किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ के व्यापारी बजट से नाखुश कहा-वादे पूरे नहीं किए गए
विज्ञापन
1फोटो राजीव टंडन प्रधान व्योपार मंडल पुंछ,2 इम्तियाज अहमद सलारिया व्योपारी,3 निशू गुप्ता व्योपा
पुंछ। उमर सरकार के पहले बजट को लेकर पुंछ के आम लोगों के साथ ही व्यापारी वर्ग में भारी निराशा है। व्यापार मंडल पुंछ के प्रधान राजीव टंडन का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को उम्मीद थी कि बजट से आम जनता और गरीबों को लाभ मिलेगा, लेकिन इसे देखकर सभी हैरान रह गए।
सरकार ने चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को भी पूरा नहीं किया है। जहां 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही है वह भी एएवाई राशनकार्ड धारकों को। बीपीएल राशन कार्ड धारकों को भी इसमें शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा व्यापारिक समुदाय के लाभ के लिए कुछ भी आवंटित नहीं किया गया है। व्यापारियों को इस बजट ने निराश किया है। यहां तक कि नई औद्योगिक नीति तक की कोई बात भी बजट में नहीं कही गई है। वहीं पुंछ के व्यापारी इम्तियाज अहमद सलारिया ने इसे कॉस्मेटिक बजट बताया। कहा कि इस बजट में पीरपंजाल क्षेत्र को विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और युवा कौशल विकास, व्यवसाय वर्ग के मामले में नजरअंदाज किया गया है। पीरपंजाल क्षेत्र ने नेकां को विशेष रूप से पुंछ जिले में सबसे अधिक वोट दिए गए। हालांकि पार्टी और सरकार इस जिले के लिए कोई विजन पेश करने में विफल रही है। व्यापारियों के लिए भी बजट में कुछ नहीं है।
व्यापारी निशू गुप्ता ने बजट को दिखावा करार दिया। कहा कि बजट में व्यापार और व्यापारियों के लिए एक नया पैसा तक नहीं रखा गया है। न ही नई औद्योगिक नीति की बात की गई है। जिले में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग करते आ रहे हैं परन्तु बजट में उस तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।