फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ में पुलिस अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज तेजिन्दर सिंह
पुंछ। राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी तेजिन्दर सिंह ने वीरवार को जिला पुलिस लाइन में जिले के एसडीपीओ और एसएचओ के साथ एक व्यापक अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में नए आपराधिक कानूनों पर चर्चा की गई। कानून एवं व्यवस्था और आतंकवाद निरोधक उपाय, पुलिस स्टेशन स्तर पर खुफिया नेटवर्क को मजबूत करना और सीआई संचालन को बढ़ावा देना शामिल रहा। इस दौरान मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जनता की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस कर्मियों की भलाई और परिचालन दक्षता से संबंधित मुद्दों के समाधान पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों को जांच के तहत मामलों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। एसएचओ को सीएएस-सीसीटीएनएस में डेटा की वास्तविक समय अपलोडिंग बढ़ाने और प्रभावी केस प्रबंधन के लिए सीसीटीएनएस से जुड़े पोर्टलों का इष्टतम उपयोग करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन, एडिशनल एसपी पुंछ, एसपी आपरेशन पुंछ, एसडीपीओ मेंढर, एसडीपीओ सुरनकोट, डिप्टी एसपी मुख्यालय पुंछ, डिप्टी एसपी ऑप्स पुंछ, डिप्टी एसपी डीएआर पुंछ, डीआईजीपी आरपी रेंज के निजी सचिव, जिला पुंछ के सभी एसएचओ और आरपीएचक्यू/डीपीओ स्टाफ ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed