फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ हवेली के विधायक ने फुटपाथ निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ नगर सोन्दरयकरण अभियान में फुटपाथ निर्माण कार्य का उद्घाटन करते विधायक एजाज अहमद जान एवं अन - फोटो : katra
पुंछ। पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र से नेकां विधायक एजाज अहमद जान ने बुधवार को नगरपालिका की तरफ से पुंछ नगर के सौंदर्यीकरण अभियान के तहत नाखांवाले चौराहे से बस अड्डे तक बनाए जाने वाले फुटपाथ का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन

इस उपलक्ष में नगर पालिका की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों, नगरपालिका अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एजाज अहमद जान ने कहा कि 66 लाख रुपए से यह फुटपाथ बनाया जाएगा। उसके उपरांत नगर में आधुनिक लाइटिंग की जाएगी। हम जम्मू और श्रीनगर की ही तरह पुंछ नगर को भी सुंदर बनाएंगे। जान ने कहा कि पिछले दस वर्षों से जो विकास कार्य रुक गए थे। अब नेकां सरकार ने शुरू किए हैं। आने वाले समय में पुंछ का कायाकल्प होगा। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुनील कुमार, परविन्द्र सिंह, शमीम डार आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed