पुंछ। जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार को एक नई पहल करते हुए पुंछ नगर के परेड पार्क में लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया गया।
इसमें विभिन्न विभागों राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग, वन विभाग, बागवानी, फूलों की खेती, ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, भेड़ पालन और पशुपालन सहित अन्य सरकारी विभागों के सहयोग से स्टॉल लगाए गए।
जिला विकास उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल के निर्देश पर आयोजित इस लोहड़ी उत्सव में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों ने भाग लिया। इस लोहड़ी उत्सव में सहायक आयुक्त राजस्व (एसीआर) पुंछ कादिर उल रहमान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और फीता काट कर उत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी पुंछ वासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उसके उपरांत मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही विभागों की विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।