फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: खालसा क्लब, फिरदौस क्रिकेट क्लब और पुंछ टाइगर्स की टीमें जीतीं

Mon, 23 Dec 2024 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Mon, 23 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाई जा रही चार साहबजादे क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को तीन क्रिकेट मैच करवाए गए। इनमें खालसा क्लब, फिरदौस क्रिकेट क्लब और पुंछ टाइगर्स ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मैच खालसा क्रिकेट क्लब और हाशमी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें हाशमी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 77/7 रन बनाए। जाहिद 21 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए खालसा क्लब ने 9.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। हिमालय भार्गव 26 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। बाबर शाह को 3 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच इलेवन स्टार मंडी बनाम फिरदौस क्रिकेट क्लब खेला गया। इसमें फिरदौस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 146 रन बनाए। गुरजिंदर सिंह 45 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। इलेवन स्टार मंडी के लिए नन्ना मखदूमी ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार मंडी केवल 110 रन ही बना सकी। फिरदौस क्रिकेट क्लब के गुरजिंदर सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच पुंछ टाइगर्स बनाम एलीट क्लब मेंढर के बीच खेला गया। इसमें पुंछ टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित ओवर में 106 रन बनाए। पुंछ टाइगर्स के लिए जीशान ने 28 रन बनाए, जबकि एलीट क्लब के इमरान शेख ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलीट क्लब 2 रन से पिछड़ गई और 104 रन पर ढेर हो गई। जीशान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed