फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ में पीओजेके विस्थापितों ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। पीओजेके विस्थापितों के अधिकारों के लिए पिछले सात दशक से संघर्ष कर रहे संगठन रिफ्यूजी एकशन कमेटी ने रविवार देर शाम नगर स्थित डाक बंगला में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें जिले भर से सैकड़ों की संख्या में विस्थापितों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता दिलबाग सिंह, सुखविन्द्र सिंह और एडवोकेट सुनील कुमार ने की जबकि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट चमन लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। पीओजेके रिफ्यूजियों ने केंद्र सरकार पर अनदेखी और वादेे पूरे न करने पर रोष जताया। कहा कि हमें मिलकर अपनी मांगों एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। चमल लाल ने कहा कि वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में पीओजेके विस्थापितों की मांगों एवं समस्याओं को हल करने के लिए गठित की गई समिति ने प्रत्येक पीओजेके विस्थापित परिवार को तीस-तीस लाख रुपये देने की सिफारिश की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने केवल साढ़े पांच-पांच लाख रुपये देकर उसे अंतिम सहायता करार दे दिया। यह हमारे साथ ज्यादती है। इसके अलावा उन्होंने पीओजेके विस्थापितों को जमीनों और मकानों का मालिकाना हक देने की मांग की। बैठक में फैसला लिया गया कि पीओजेके विस्थापित अपनी मांगों के लिए फिर से संघर्ष करेंगे। आने वाले दिनों में उप राज्यपाल और केन्द्रीय गृहमंत्री को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर जुगल किशोर, लक्ष्मीचंद शास्त्री, मायाराम, ओंकार सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed