फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news,action on ecrochment in punch

नगरपालिका ने फिर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news,action on ecrochment in punch
पुंछ। नगरपालिका एवं तहसील प्रशासन ने दो दिन की ब्रेक के बाद शनिवार को किला बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नाले अथवा सड़क पर अतिक्रमण कर सामान बेच रहे दुकानदारों का सामान जब्त कर गाड़ियों में डाला गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 35 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। अधिकारियों ने दुकानदारों से दुकानों के बाहर सामान नहीं लगाने को कहा। साथ ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बता दें, इससे पहले बुधवार को नगरपालिका, तहसील प्रशासन और पुलिस ने नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान अवैध कब्जे तोड़े थे। इसके बाद नगर के कई बाजारों में दुकानदारों ने खुद ही कब्जे हटा लिए थे। शनिवार को फिर कुछ दुकानदारों ने दुकानों के आगे सामान लगाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी मुश्ताक अहमद, मोहम्मद रशीद चौहान और खुर्शीद अहमद तांत्रे बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पुलिस दल के साथ किला बाजार में पहुंचे और नाले एवं सड़क पर रखकर बेचे जा रहे सामान को उठाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। डिप्टी मजिस्ट्रेट मोहम्मद रशीद चौहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लोगों की शिकायत और जिला विकास आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed