फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Jammu Kashmir LOC: Fire from Pakistan engulfs the forests of Poonch, dozens of landmines explode

Jammu Kashmir LOC: पाकिस्तान से आई आग ने पुंछ के जंगलों को अपनी चपेट में लिया, दर्जनों बारूदी सुरंगें फटीं

Mon, 27 Jan 2025 01:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 27 Jan 2025 01:11 PM IST
सार

पुंछ के मेंढर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान से आई आग ने भारतीय क्षेत्र के जंगलों को अपनी चपेट में लिया, जिसके चलते दर्जनों बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir LOC: Fire from Pakistan engulfs the forests of Poonch, dozens of landmines explode
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

रविवार देर शाम को पुंछ जिले के उप जिला मेंढर स्थित भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से लगी आग ने भारतीय क्षेत्र के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया। यह आग नियंत्रण रेखा के उस पार से फैलकर भारतीय क्षेत्र में भी पहुंच गई जिसके कारण दर्जनों बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो रहे हैं।

विज्ञापन


आग से होने वाले इन विस्फोटों के धमाके नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में सुनाई दे रहे हैं। विस्फोटों के कारण जंगलों में आग की स्थिति और गंभीर हो गई है। भारतीय सेना भी इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग को अग्रिम चौकियों तक पहुंचने से रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से आग लगाकर आतंकवादी अक्सर इस पार के जंगलों में आग लगाते हैं, जिससे बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नुकसान पहुंचे और आतंकियों को घुसपैठ का मौका मिले। हालांकि भारतीय सेना ने हमेशा ऐसे प्रयासों को विफल किया है और आतंकियों की घुसपैठ को रोकने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आग की निगरानी के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों तक आग न पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed