फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   J&K: Women bikers reached Poonch regardless of rain and landslide; Rally concluded at Mendhar Degree College

J&K: बारिश-लैंडस्लाइड के रोके भी न रुकीं महिला बाइकर्स... दे रहीं ये संदेश, मेंढर कॉलेज में संपन्न हुई रैली

Mon, 03 Mar 2025 09:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 03 Mar 2025 09:34 PM IST
सार

महिला बाइकर्स की रैली, जो नशा मुक्ति का संदेश फैलाते हुए कठिन परिस्थितियों में 800 किलोमीटर यात्रा करके पूंछ के मेंढर डिग्री कॉलेज पहुंची जो जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई।

विज्ञापन
J&K: Women bikers reached Poonch regardless of rain and landslide; Rally concluded at Mendhar Degree College
नशा मुक्ति का संदेश फैलाते हुए महिला बाइकर्स का कारवा पुंछ पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शक्ति उद्घोष फाउंडेशन द्वारा आयोजित महिला बाइकर्स की 800 किलोमीटर लंबी यात्रा आज पुंछ के सरकारी डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई। इस यात्रा का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे की लत और तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।

विज्ञापन


रैली का मार्ग कठिन था, और पूरे रास्ते में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर लैंडस्लाइड का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद, महिला बाइकर्स ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी यात्रा पूरी की और पुंछ पहुंचे। रैली का मुख्य संदेश था नशा मुक्त सीमाएं और इसे सीमावर्ती क्षेत्रों में जन जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


1 मार्च से शुरू होकर यह यात्रा 4 मार्च तक चली। इस यात्रा में महिला बाइकर्स की टोली कठुआ से पुंछ सीमा तक 800 किलोमीटर की यात्रा पर निकली थी। यात्रा के समापन पर, सरकारी डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रैली का उद्देश्य और संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed