फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   inspection

जिला विकास आयुक्त ने भा ज पा नेताओं के साथ बिजली वाले तालाब का दोरा कर विकास कार्य का नीरिक्षण किया

विज्ञापन
inspection
पुंछ के जिला विकास आयुक्त भा ज पा नेताओं के साथ नगर स्थित ऐतिहासिक बिजली वाले तालाब का दोरा करते - फोटो : POONCH
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत ने बुधवार को नगर के वार्ड नंबर-आठ स्थित ऐतिहासिक बिजली वाले तालाब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तालाब और उसके आसपास कराए जा रहे विकास कार्यों पार्क आदि के निर्माण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र की पार्षद एवं अन्य ने उपायुक्त को तालाब के बारे में जानकारी देते हुए इसे पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किए जाने के लिए कराए जा रहे कार्य में प्रशासन की तरफ से अधिक वित्तीय सहयोग देने का आग्रह किया। बुधवार को दोपहर बाद उपायुक्त पार्षद अंबिका सराफ के आग्रह पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह खालसा, सुनील कुमार और रविंद्र कुमार के साथ बिजली वाले तालाब पर पहुंचे। वहां नगर पालिका की तरफ से कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए पार्षद के प्रयास की सराहना की। गौरतलब है कि पुंछ नगर में ऊंचाई पर स्थित इस बिजली वाले तालाब का निर्माण पुंछ के राजाओं द्वारा कराया गया था, जिसमें बेतार नदी से नहर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता था। इससे बड़ी-बड़ी पाइपों के माध्यम से पावर हाउस में लगे टरबाइन तक पहुंच कर बिजली पैदा की जाती थी, जिससे देश की आजादी के पूर्व नगर स्थित महलों के साथ ही जिले की कुछ विशेष हवेलियाें को रोशन किया जाता था।
विज्ञापन

आजादी के उपरांत इस तालाब से बनने वाली बिजली को अस्पताल और उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में सप्लाई की जाती थी। उसके उपरांत कुछ खराबी आने के बाद पहले इस तालाब को बंद कर दिया गया। बाद में सरकार की तरफ से पावर हाउस में लगी मशीनों एवं पावर हाउस तक पानी पहुंचाने वाली पाइपों को दूसरे राज्य की किसी कंपनी को औने पौने दाम पर बेच दिया गया। कुछ वर्षों से नगर पालिका की तरफ से इस तालाब को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed