{"_id":"680169d93d8f5e739503a727","slug":"igp-news-poonch-news-c-10-agr1006-591678-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में आतंकियों के ठिकाने चिन्हित, जल्द होगी कार्रवाई - आईजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में आतंकियों के ठिकाने चिन्हित, जल्द होगी कार्रवाई - आईजीपी
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन तुट्टा ने स्पष्ट किया है कि पुंछ जिले में आतंकियों के कई ठिकानों को चिन्हित किया गया है और जल्द ही इन पर सैन्य कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को पुंछ प्रवास के दौरान सुरनकोट में सेना अधिकारियों के साथ हुई समन्वय बैठक के बाद आईजीपी ने यह जानकारी दी।
आईजीपी तुट्टा ने बताया, हमने पुंछ जिले के कुछ विशिष्ट स्थानों को चिन्हित किया है जहां आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इन पर जल्द ही निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। लसाना क्षेत्र में हमारा ऑपरेशन अभी जारी है।
सुरक्षा बलों की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, सेना अधिकारियों के साथ हमारी विस्तृत बैठक हुई है जिसमें आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की रूपरेखा तय की गई। हमारी कार्रवाई सटीक और प्रभावी होगी।
विज्ञापन
लसाना ऑपरेशन के बारे में पूछे जाने पर आईजीपी ने स्पष्ट किया, जब तक ऑपरेशन के कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आते, तब तक कुछ कहना समय से पहले होगा। लेकिन यह आश्वासन दिया जा सकता है कि आतंकियों पर पूरी ताकत से कार्रवाई होगी।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, पुंछ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके चलते सुरक्षा बलों ने विशेष ऑपरेशन शुरू किया है। सेना और पुलिस का संयुक्त दल लसाना क्षेत्र में मुठभेड़ जारी रखे हुए है।