फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   House on fire

बालाकोट तैहसील में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक मकान जल कर राख

विज्ञापन
House on fire
पुंछ जिले की बालाकोट तैहसील के गांव धारघलून में आग से जला माकान और पैसे एंव गैहने दिखाते पीडित - फोटो : POONCH
पुंछ। बालाकोट तहसील की धारघुलून पंचायत में वीरवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने पर एक कच्चा मकान पूरी तरह जल कर राख हो गया। इस दौरान मकान में रखे कपड़े, अनाज और बर्तनों के साथ गहने और करीब एक लाख रुपये के नोट भी जल गए। इस घटना के बाद परिवार के तन पर मौजूद कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा है। पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तुरंत सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह तड़के डाई से तीन बजे के बीच बालाकोट तहसील की धारघुलून पंचायत निवासी वजीर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद मुश्ताक के मकान में शॉर्ट सर्किट हो जाने से भयंकर आग लग गई। इसका पता पड़ोसियों को मकान की छत से उठ रहीं आग की लपटों से चला। उन्होंने शोर मचा कर आसपास के अन्य लोगों को भी एकत्र किया, और घर में सो रही वजीर मोहम्मद की पत्नी और दो बच्चों को मकान से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हालांकि, आग पर काबू पाने तक मकान में रखा सब सामान जल कर राख हो गया था। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजा आजाद खान ने इस घटना के बाद मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की तत्काल सहायता किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घर का मालिक वजीर मोहम्मद रोटी कमाने के लिए बाहर गया हुआ है। उसकी कड़ी मेहनत की कमाई से बना मकान, नकदी और उसकी पत्नी के जेवर तक जल गए हैं। इसलिए, इनकी प्रशासनिक तौर पर सहायता की जानी चाहिए।

पुंछ जिले की बालाकोट तैहसील के गांव धारघलून में आग से जला माकान और पैसे एंव गैहने दिखाते पीडित

पुंछ जिले की बालाकोट तैहसील के गांव धारघलून में आग से जला माकान और पैसे एंव गैहने दिखाते पीडित- फोटो : POONCH

प ंछ जिले की बालाकोट तैहसील के गांव धारघलून में आग से जला माकान और पैसे एंव गैहने दिखाते पीडित

प ंछ जिले की बालाकोट तैहसील के गांव धारघलून में आग से जला माकान और पैसे एंव गैहने दिखाते पीडित- फोटो : POONCH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed