फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Hockey match in poonch

Poonch News: शाम लाल क्लब ने खेलो इंडिया सेंटर को 4-3 गोल से हाराया

विज्ञापन
Hockey match in poonch
पुंछ में सेना ने हॉकी लीग प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से सोमवार को पुंछ लिंकअप दिवस के उपलक्ष्य में नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के अस्ट्रोटर्फ मैदान में लड़कियों की हॉकी लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इसका पहला मैच शाम लाल हॉकी क्लब ने खेलो इंडिया सेंटर पुंछ को 4-3 गोल से हराकर जीता।

शाम लाल क्लब के लिए अक्षरा ने 2 गोल किए। जबकि, मीनाक्षी और समीना ने 1-1 गोल किया। जबकि खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के लिए संजना ने 2 और हाइका ने एक गोल किया।वहीं, दूसरे मैच में पावर हाउस क्लब ने स्टेडियम इलेवन को 1-0 गोल से हराया। शाम को अस्ट्रोटर्फ मैदान पर सेना की तरफ से महिला हॉकी लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने भाग लिया। समारोह में मोहम्मद कासिम जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी पुंछ, निर्दोष कुमार प्रबंधक स्पोर्ट्स स्टेडियम पुंछ, नरजीत सिंह सेवानिवृत्त जेडपीईओ, नरिंदर सिंह जेडपीईओ पुंछ, नानक सिंह, केवल कृष्ण, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed