पुंछ। एनसीसी के 75वें स्थापना दिवस पर रविवार को 5 बटालियन एनसीसी के कैडेट्स और कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें दर्जनों कैडेट्स और कर्मचारियों ने रक्त का दान किया। जो आपातकाल में जरूरतमंदों के काम आ सके। शिविर के माध्यम से लोगों विशेष कर युवाओं को रक्तदान महादान, रक्तदान जीवनदान के प्रति जागरूक करने का भी काम किया।
रविवार को एनसीसी की पांचवीं बटालियन के कैडेट्स और अधिकारी नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचे। जहां एनसीसी के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता कमांडिंग अधिकारी कर्नल श्रीकांत राय और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुल्फकार अली ने की, जबकि सीएमओ डॉ. शमीम उल निस्सा मुख्य अतिथि रहीं और शिविर का उद्घाटन करते हुए महत्व और मिथकों पर विचार रखते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक दौर में भी अधिकतर लोगों में रक्तदान को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां हैं। रक्तदान से एक तरफ जहां किसी की जान बचाई जा सकती है वहीं इससे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। संवाद