फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   gun news

Poonch News: पुंछ में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश

विज्ञापन
gun news
पुंछ। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा देखा जा रहा है। सीमा पर बसे पुंछ के लोग भी इस घटना के बाद से आक्रोशित हैं और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की मंडी तहसील में नियंत्रण रेखा से सटा गली गांव भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से अछूता नहीं रहा है। यहां दो बार पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर गांव के 30 दुकानों को नुकसान पहुंचा चुकी है। अब्दुल अहद, हिसाक लोन, मोहम्मद रशीद, वजीर मोहम्मद आदि का कहना है कि नियंत्रण रेखा हो रही गोलाबारी से सभी खौफ में हैं, लेकिन जिस तरह पाकिस्तान बार-बार हमले कर हमारे मुल्क, हमारे लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है, वह हम अब और सहन नहीं कर सकते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कभी कारगिल, कभी उड़ी, कभी पुलवामा और कभी पहलगाम, आखिर कब तक हम ऐसे हमले सहन करते रहेंगे। हम चाहते हैं कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए, ताकि वह कई दशकों तक दोबारा नापाक हरकतों को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed