{"_id":"588213a64f1c1b367fefe101","slug":"funeral-of-krisandutt-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई कृष्णदत्त महाराज को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई कृष्णदत्त महाराज को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Fri, 20 Jan 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
poonch
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में स्थित सभी समुदायों की आस्था का केंद्र बाबा बीरम शाह गुरु गद्दी के महंत भाई कृष्ण दत्त महाराज के एक दिन पूर्व इस दुनियां को अलविदा किए जाने के बाद वीरवार को उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
अंतिम बार दर्शन करने के साथ ही शोभायात्रा के रूप में उनके पार्थिव शरीर को पुलस्त नदी किनारे पंच तत्वों में विलीन होने के लिए पहुंचाया गया।
दोपहर 11 बजे गुरु निवास गुरु गद्दी से भाई कृष्ण दत्त महाराज के पार्थिव शरीर के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हिन्दू, मुसलिम एवं सिख समुदायों करीब 12 हजार लोगों ने भाग लिया। अंतिम दर्शन करने के बाद पुलिस की तरफ से गुरु जी को सलामी दी गई। इसके बाद गुरु जी के पुत्र एवं गुरु निवास गुरु गद्दी के भावी महंत भाई लोकेश दत्त ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
गुरु गद्दी के अनुयायी और करीबी शिष्यों में शामिल सुरेन्द्र दत्ता, रमेश बाली, अरविन्द बाली आदि के अनुसार करीब 39 वर्ष पूर्व बाबा बीरम शाह गुरु गद्दी गुरु निवास के पूर्व महंत गुरु भाई धर्मदत्त के जाने के बाद भाई कृष्ण दत्त इस गद्दी पर विराजमान हुए थे। इस अवसर पर जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन ने भी शोक प्रकट किया।