फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   fsd department check rashan

प्रशासन ने की मुख्य बाजारों की जांच

Thu, 04 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Thu, 04 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
fsd department check rashan

नगरपालिका एंव तहसील प्रशासन ने नगर के मुख्य बाजार क ा औचक निरीक्षण कर दुकानों, होटलों, हलवाई और सब्जी की दुकानों की जांच की।

विज्ञापन


उन्होंने हजारों रुपए मूल्य का बासी सामान एवं खराब व गली सड़ी सब्जियां, फल नष्ट करते हुए दुकानदारों को खराब एवं निम्न गुणवत्ता का सामान न बेचने की हिदायत दी।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो चार दिन में फिर चलाए जाने वाले इसी प्रकार के अभियान के दोरान जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। 

नगरपालिका एंव तहसील प्रशासन ने पुलिस को साथ लेकर नगर के मुख्य बस अड्डे के पास से बाजार का दौरा शुरू किया। इस दौरान नगरपालिका एवं तहसील अधिकारियों ने बारी-बारी से एक-एक दुकान पर जांच का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें जहां भी कोई  बासी सामान, गली-सड़ी सब्जियां और फल दिखे, उन्होंने उस सामान को नष्ट कर दिया। बस अड्डे से शुरू किया गया यह अभियान देर शाम परेड बाजार में जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हजारों रुपये का खराब सामान नष्ट किया गया। वहीं इस अभियान के बारे में नगरपालिका अब्दुल रहमान ने बताया कि इस मौसम में कई प्रकार के रोग फैलते हैं।


ऐसे में बाजारों में गलत सामान न बिके, इसीलिए उन्होंने तहसील प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि काफी मात्रा में फल एवं सब्जियां नष्ट की हैं और दुकानदारों को अगली बार ऐसा करने पर जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed